Future Perfect Continuous Tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, रहा हूँगा आदि शब्द आते हैं। Future Perfect Continuous Tense के वाक्यों में समय दिया रहता है।
Future Perfect Continuous Tense के हिंदी वाक्यों को English में बदलते वक्त Since / for का प्रयोग समय दर्शाने के लिए किया जाता है।
मुख्य क्रिया का प्रथम रूप के साथ ing का प्रयोग किया जाता है।
सहायक क्रिया के रूप में will have been लगाते है।