दो अंको वाली संख्याओं का गुणा करने की ट्रिक -multiplication short trick for 2 digit numbers :
34 X 56
Step 1.
दोनों संख्याओं के अंतिम अंको का गुणा करने पर 6X4 =24 प्राप्त होता है , इससे हम 4 चित्र अनुसार लिखते हैं एवं हासिल 2 बचता है
Step 2.
अब पहली संख्या का पहला अंक x दूसरी संख्या का दूसरा अंक + पहली संख्या का दूसरा अंक x दूसरी संख्या का पहला अंक करने पर
3×6 + 4 × 5 = 38 प्राप्त होता है
अब इसमें हम Step 1 बचा हुआ हासिल 2 जोड़ते हैं
38 + 2 = 40
40 का 0 लिखते हैं हासिल 4 बचता है
Step 3.
अब दोनों संख्याओं के प्रथम अंकों का गुणा करते हैं
3 × 5 = 15
एवं प्राप्त संख्या में Step 2. का बचा हुआ हासिल 4 जोड़ते हैं
15 + 4 = 19
अर्थात 1904 अभीष्ट गुणनफल होगा